घमंडी लोगों से भरी हुई है टीम अन्ना : राजेन्द्र सिंह

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। एक बार फिर से टीम अन्ना पर वार हुआ है, लेकिन इस बार वार किसी सियासी ताकतों ने नहीं किया है, बल्कि टीम अन्ना के अहम सदस्य रह चुके समाज सेवी राजेन्द्र सिंह ने किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि टीम अन्ना में घमंडी लोगों जैसे अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी की भरमार है, जिसके चलते अन्ना आंदोलन अपने मुद्दों से भटक गया है।

इन्हीं दो लोगों की वजह से उन्होंने टीम अन्ना छोड़ी है। राजेन्द्र सिंह ने साफ तौर पर दावा किया कि इन्हीं दो लोगों की वजह से ही उन्होंने टीम छोड़ी थी। हिसार के उपचुनाव में कांग्रेस विरोधी प्रदर्शन केजरीवाल और किरण बेदी ने अपनी जिद के चलते किया जो कि गलत है। हमारा मकसद भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना था, स्वस्थ लोकपाल बिल लाना था लेकिन इन दो लोगों की जिद के कारण ये मुद्दा भटक गया है। कांग्रेस के खिलाफ हो रहे प्रचार का विरोध संतोष हेगड़े ने भी किया था।

राजेंद्र सिंह का मानना है कि अन्ना हजारे अपने लक्ष्य से भटक गए हैं। अन्ना के सबसे सक्रिय सदस्य अरविंद केजरीवाल और किरन बेदी को सबसे ज्यादा अहंकारी मानते हैं। उनका कहना है कि पूर्व प्रशासनिक अधिकारी होने की वजह से दोनों अपनी राय को दूसरों पर थोपने की कोशिश करते हैं।

आपको बता दें कि संतोष हेगड़े शनिवार को दिल्ली में होनेवाले टीम अन्ना की बैठक में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं, हालांकि उन्होंने इसके पीछे किसी तरह की मतभेद की खबर को गलत बताते हुए कहा है कि उस दिन उनका मुंबई में पहले से कार्यक्रम तय है। केजरीवाल और बेदी पर इस तरह के आरोप स्वामी अग्निवेश ने भी लगा रखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+