दिग्गी ने रविशंकर को बताया भाजपा-संघ का एजेंट, श्री श्री ने बताया बकवास

संघ-भाजपा की योजनाओं का मकसद आतंकी गतिविधियों में अपनी भूमिका से लोगों का ध्यान हटाना है। इसलिए वो ऐसा काम कर रही है। हालांकि सिंह ने साफ किया कि वह श्री रविशंकर का काफी सम्मान करते हैं और 2001 में उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग का कोर्स किया था। लेकिन जो सच है, वो सच है।
जिसके जवाब में श्री श्री रविशंकर ने दिग्गी के बयान को बकवास करार करते हुए किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। उन्होंने साफ किया कि लोग तो बहुत सारी बातें कहते हैं। मैं सभी को जवाब नहीं देता। भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी। आजकल दिग्विजय सिंह भविष्यवाणी करने लगे हैं, वो ज्योतिष बन गये हैं। दिग्विजय चाहें तो आर्ट ऑफ लिविंग में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह लगातार कहते आ रहे हैं कि अन्ना आंदोलन के पीछे रिमोट कंट्रोल संघ के हाथ में हैं।












Click it and Unblock the Notifications