कोलकाता के अस्‍पताल में 48 घंटों के भीतर 14 मासूमों की मौत, हंगामा

West Bengal: 14 infants die in 48 hours in Kolkata hospital
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बीसी रॉय (विधानचंद्र रॉय) अस्‍पताल से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। खबर यह है कि पिछले 48 घंटों में 14 नवजात बच्‍चों की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। मृतक शिशु 4 से 6 ताह के बीच बताये जा रहे हैं। फिलहाल मौत का कारण तो सामने नहीं आया है मगर ज्‍यादातर मौतें संक्रमण के चलते हुई हैं। शिशुओं की मौत के बाद गुस्‍साए परिजनों ने बिती रात अस्‍पताल में तोड़फोड़ किया और उसके बाद अस्‍पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गये।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 14 बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। अस्‍पताल प्रशासन ने बताया कि इन सभी की मौत हो गई है। उधर बच्चों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की और अस्‍पताल के सामने की सड़क जाम कर दिया। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों की मौत के मामले की जांच के आदेश दे दिए है। आपको बताते चलें कि कोलकाता के इस अस्‍पताल में अज्ञात कारणों से बच्‍चों की मौत होने की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पूर्व भी 30 जून 2011 को इसी अस्‍पताल में 48 घंटों के अंदर 18 बच्‍चों की मौत हो गई थी। उस वक्त मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल का दौरा भी किया था।

अस्‍पताल प्रशासन का लापरवाही से इंकार

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जिन बच्चों की मौत हुई है वो गंभीर हालत में अस्पताल में लाए गए थे और इलाज में कोई कोताही नहीं बरती गई है। दूसरी ओर बच्चों के परिजनों का आरोप है कि दीवाली की रात जब बच्चों को अस्पताल में लाया गया, उस वक्त डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इसके साथ ही इलाज से पहले की फॉरमेलिटीज से काफी वक्त बीत गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+