अमीर बनने के लालच में दी थी बेटे की बलि

मिली जानकारी के अनुसार कर्मबीर ने अमीर बनने के लालच में अपने बच्चे की जान ली। उसने एक तांत्रिक के कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार तांत्रिक के कहने पर कर्मबीर अपनी पत्नी की जीभ काटने का प्रयास भी कर चुका है। गौरतलब है कि खेडला गांव में 28 सितंबर को छह वर्षीय नवल की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस के अनुसार एक तांत्रिक ने कर्मबीर को बताया कि अमीर बनने के लिए उसे अपने बच्चे की बलि देनी होगी। 28 सितंबर की देर रात नशे की हालत में कर्मबीर घर पहुंचा। उसने घर में सो रहे नवल का गला दबा दिया। इसके बाद पास में ही सो रही पत्नी की जीभ काटने की कोशिश की। लेकिन, वह भाग खड़ी हुई। सोहना पुलिस ने सोमवार को कर्मबीर को अदालत में पेश किया। इलाका मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजने का आदेश दिया।












Click it and Unblock the Notifications