किरण बेदी के खिलाफ हेराफेरी के 18 नये मामले

Kiran Bedi
नई दिल्ली। अन्ना टीम के अहम सदस्य किरण बेदी के लिए आने वाले दिन काफी भारी हो सकते हैं। क्योंकि उनके खिलाफ हेराफेरी के 18 नये मामले सामने आ गये हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक ये मामले भी किराए में छूट लेकर आयोजकों से पूरा वैसा वसूलने से जुड़े हैं।

आपको बता दें कि सोमवार को ही किरण बेदी ने कहा था कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। वो एनजीओ से लिये हुए पैसे वापस करने को पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन नये मामले सामने आने से उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

गौरतलब है कि इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक किरण बेदी के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा। साल 1979 में देश के सम्मान वीरता पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी किरण बेदी को तब से ही एयर इंडिया की ओर से इकोनॉमी क्लास के किराए में 75 फीसदी की छूट मिलती है। लेकिन उनके ऊपर आरोप लगा है कि किरण बेदी किसी भी एनजीओ कार्यक्रम और सेमिनार में शामिल होने के लिए जाती हैं तो वहां के आयोजकों और कार्यक्रम वालों से पूरे वैसे वसूलती हैं।

उनके ऊपर ये भी आरोप लगा है कि वो इकोनॉमी क्लास में सफर करके वह आयोजकों से बिजनेस क्लास का किराया मांगती हैं। जिसके जवाब में किरण बेदी ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+