अब एटीएम के नाम पर ठगी

पुलिस के अनुसार पीड़ित बिहारी लाल गुप्ता परिवार के साथ 341/ए-8 कांति नगर इलाके में रहते हैं। छोटा बाजार शाहदरा में इनकी साड़ियों की दुकान है। करीब दो माह पूर्व इनकी दुकान पर शाहदरा निवासी पवन सहगल (35) आया।
पवन को थोड़ा बहुत बिहारी लाल पहले से जानते थे। पवन ने बिहारी लाल से कहा कि वह उनकी एक दुकान में कोटक महिंद्रा बैंक का एटीएम लगवाकर उसके बदले मोटा किराया दिलवा सकता है। पवन ने बिहारी लाल को 40 हजार रुपये महीना किराए दिलवाने का झांसा दिया। बदले में उसने एक साल का किराया मांगा। बिहारी लाल उसके झांसे में आ गए, उन्होंने अपनी जगह पर एटीएम लगवाने के लिए हां कर दी।
पवन ने कुछ कागजात लिए और कार्रवाई शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद ही पवन ने कोटक महिंद्रा बैंक के कुछ कागजात दिखाकर बताया कि उनकी जगह को बैंक ने मंजूरी दे दी है।
कार्रवाई शुरू करने के नाम पर पवन पीड़ित से पहले 31 हजार का चेक लिया। बाद में धीरे-धीरे कर 3.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में पवन गायब हो गया। बिहारी लाल ने जब उसके मोबाइल पर फोन करने की कोशिश की तो उनका फोन बंद था। घर पर पूछने पर वह गायब मिला। इसके बाद व्यापारी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications