अन्ना के ब्लॉग से तिलमिलाई कांग्रेस, कहा नाटक बंद करें अन्ना

किरण बेदी के हवाई टिकट मामले को भी अन्ना ने गंभीरता से लिया और कहा कि सरकार के कुछ लोग जान बूझकर किरण बेदी को बदनाम करने में लगे हुए हैं। फिलहाल सलमान खुर्शीद की बात करें तो उन्होंने इशारे-इशारे में अन्ना को चेतवानी देते हुए कहा कि अन्ना को ऐसे बयान से बचना चाहिए जिससे सरकार और सिविल सोसाइटी के बीच दूरियां बढ़ जायें। उन्होंने अन्ना को सलाह दी कि बार-बार मीडिया के जरिये बात करने से जनलोकपाल का हल नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि अन्ना के लिये यही अच्छा होगा कि वह इस तरह के बयान से बचें।
मालूम हो कि किरण बेदी मामले में सरकार ने अन्ना हजारे की टीम के उपर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। ऐसे में मंगलवार को अन्ना हजारे ने मराठी भाषा मे अपने ब्लॉग में लिखा है कि सरकार उनकी टीम को बदनाम करने पर उतारु है और इसके लिये वह हर साजिश रच रही है। अन्ना ने कहा है कि सरकार चाहती है कि टीम अन्ना बदनाम हो जाये जिससे कि वह सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज ना उठा सके।












Click it and Unblock the Notifications