भाभी से छेड़छाड़ से रोका तो भाई की कर दी हत्या
फरीदाबाद।
पलवल के कस्बा मोहल्ला में एक छोटे भाई ने चाकू मारकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि छोटा भाई अपने बड़े भाई की पत्नी से छेड़छाड़ करता था। इसका विरोध करने पर उसने ऐसा कृत्य किया। नगर थाना पुलिस ने सबसे छोटे भाई के बयान पर हत्या के आरोप का मामला दर्ज किया है और आरोपी भाई की तलाश शुरू कर दी है। कस्बा मोहल्ला में मोहन लाल के तीन बेटे सबसे बड़ा अनिल कुमार, दूसरे नंबर पर बिजेंद्र व सबसे छोटा संदीप रहते हैं। id="toptextpromo">सबसे
छोटे भाई संदीप ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसने कहा कि उसका बड़ा भाई अनिल कुमार शनिवार को सुबह अपने काम पर चला गया था। उसकी भाभी अनाज व कपड़ों को धो रही थी। इसी दौरान उसके दूसरे नंबर के भाई बिजेंद्र ने उसकी भाभी (अनिल की पत्नी) के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस छेड़छाड़ का भाभी ने विरोध किया, जिससे दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>शाम
को अनिल कुमार घर लौटा तो उसे छेड़छाड़ की घटनाका पता चला। अनिल ने जब बिजेंद्र से इसका विरोध किया तो दोनों में विवाद बढ़ गया। शोर सुनकर संदीप और उसकी भाभी कमरे की ओर दौड़े तो उन्होंने देखा कि अनिल खून से लथपथ पड़ा था। इसी दौरान बिजेंद्र वहां से फरार हो गया। बुरी तरह घायल अनिल को परिजन पलवल के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने अनिल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदाबाद में राजकीय बादशाह खान अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही अनिल ने दम तोड़ दिया।











Click it and Unblock the Notifications