दिल्ली: ट्रेन से होती चोरी के वाहनों की सप्लाई
दिल्ली
(ब्यूरो)। चोरों का हौंसला इस कदर बढ़ गया है कि वे दिल्ली में वाहन चोरी करने के बाद बकायदा ट्रेन से सारे देश में सप्लाई करते थे। पुलिस ने इस गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस को आशंका है कि ये तीनों बांग्लादेशी हैं। एक बदमाश एक आतंवादी संगठन से जुड़ा रहा है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली से बाइक चुराने के बाद ट्रेन से फर्जी कागजात के जरिए इसे गुवाहाटी भेजते थे। फिर सड़क के रास्ते नगालैंड, मणिपुर, मेघालय में इसकी सप्लाई करते थे। वसंत विहार पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर एक दर्जन मामले सुलझाने का दावा किया है। उनके पास से पुलिस ने एक दर्जन बाइक बरामद की हैं। id="toptextpromo">दक्षिण
जिला पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा ने बताया पुलिस को खबर मिली थी कि वाहन चोर मुनिरका में आने वाले हैं। पुलिस की टीम ने बाबा गंगनाथ मंदिर के पास तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक चालक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने बाइक पर सवार दो युवकों को दबोच लिया। जांच में पता चला कि उनके पास से बरामद बाइक वसंत विहार इलाके से चोरी की गई है। उनकी पहचान मणिपुर निवासी सूरज खान (26) और अयूब खान (36) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वाहन चोरी करने के बाद वे उसके फर्जी कागजात बनाकर रेलवे के मार्फत नार्थ ईस्ट राज्यों में भेजते हैं। पुलिस ने उनके निशानदेही पर उसके एक अन्य सहयोगी मणिपुर निवासी इम्तयाज (26) को वसंत विहार से गिरफ्तार कर एक दर्जन बाइक बरामद की ली। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>जांच
में पता चला कि सूरज खान महरानी बाग में रहता है। वह मणिपुर में शादी करने के बाद तीन साल पहले दिल्ली पहुंचा और एक निजी सुरक्षा कंपनी में काम करने लगा। इसके बाद वह अयूब खान के संपर्क में आकर वाहन चुराने लगा। गत वर्ष सफदरजंग एंकलेव थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 26 वाहन बरामद किए थे। इस वर्ष जनवरी में कोटला मुबारक पुलिस ने उसे फर्जी एयरफोर्स कर्मी का पहचान पत्र रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह प्रतिबंधित संगठन पीपुल फॉर यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट मणिपुर का कमांडर है। इसी तरह मणिपुर से अयूब भी दिल्ली आया और सूरज के संपर्क में आकर वाहन चोरी करने लगा। वहीं, इम्तयाज 2009 में दिल्ली नौकरी की तलाश में आया और सूरज के गिरोह के सदस्य परवेज से मिलने के बाद वाहन चोरी करने लगा। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह पूरे देश में चोरी के वाहन बेचता था।पुलिस पूछताछ कर रही है.












Click it and Unblock the Notifications