आडवाणी से नाराज यदियुरप्पा ने जमानत अर्जी वापस ली!

हालांकि यदियुरप्पा के वकील ने मीडिया को बताया कि ऐसा उन्होंने तकनीकि कारणों से किया है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि अगर यही कारण था तो कोर्ट में याचिका को दायर करना ही नहीं था।
अंदर के सूत्र बताते हैं कि इस समय यदियुरप्पा और आडवाणी के बीच में अहम की लड़ाई चल रही है। दोनों के ईगो आपस में टकरा गये हैं। यदियुरप्पा की इस हरकत से आडवाणी की रथयात्रा को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्हें अपनी ही पार्टी के लोगों के सवालों का सामना करना पड़ेगा जो उनके और उनकी पार्टी दोनों के लिए अच्छा नहीं होगा।
यदियुरप्पा की इस हरकत से अब उनकी दीवाली जेल के अंदर ही मनेगी। वह तीन नवंबर तक जेल में रहेंगे। यहां आपको बता दें कि अपनी जनचेतना यात्रा के दौरान आडवाणी ने खुले मंच से कहा था कि उन्होंने घोटालों के लिए यदियुरप्पा को चेताया था। जिसके बाद से आहत यदियुरप्पा अस्पताल छोड़ कर तुरंत जेल चले गये थे।
आडवाणी की जन चेतना रैली का रथ जब बैंगलोर पहुँचेगा, लेकिन ठीक उसी समय जब पार्टी का एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में होगा, तो इससे आडवाणी को शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी और माना जाता है कि यदियुरप्पा यही चाहते हैं। उनकी भी इच्छा है कि आडवाणी के अहम को चोट पहुंचें।












Click it and Unblock the Notifications