केंद्र व यूपी सरकार घोटालों की सरकार: राजनाथ

BJP leader Rajnath Singh
लखनऊ। केंद्र व प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के चलते देश-प्रदेश में विकास कार्य ठप है। भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने इन सरकारों को घोटालों की सरकार बताया है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने महंगाई और भ्रष्टाचार के लिए केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन और प्रदेश की मायावती सरकार को समान रूप से दोषी ठहराया है।

राजनाथ सिंह ने केंद्र की कांग्रेस की संप्रग सरकार को देश की अब तक की भ्रष्टतम सरकार करार देते हुए कहा कि इस सरकार में इतना भ्रष्टाचार है कि इसको उजागर करने के लिए पूरे मौजूदा केन्द्रीय मंत्रिमंडल के विरूद्ध जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी घोटालों की आंच कई और मंत्रियों तक आ सकती है। वहीं प्रदेश की मायावती सरकार के शासन को भाजपा नेता ने कुशासन बताया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मायावती सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में विकास के नाम पर तो कुछ किया नहीं लेकिन राज्य को दो लाख करोड् का कर्जदार जरूर बना दिया है। विकास के कोसों दूर यह सरकार धन की खुलकर बर्बादी कर रही है। आम आदमी की गाढ़ी कमाई का साढ़े सात हजार करोड् रूपया महज प्रतिमाएं खड़ी करने में गंवा दिया। दूसरी ओर बसपा के अन्य मंत्री क्षेत्रों का विकास करने की बजाय स्वयं के विकास पर ध्यान दे रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि बसपा के कई मंत्रियों, सांसद. विधायक और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के नाम भ्रष्टाचार, हत्या, बलात्कार और अन्य अपराधों से जुड़े हैं। उन्होंने बढ़ती महंगाई घोटालों और भ्रष्टाचार के मद्देनजर देश में मध्यावधि चुनाव की मांग करते कहा कि केन्द्र व प्रदेश दोनों ही सरकारें भ्रष्ट है। ऐसे में चुनाव के जरिए इन सरकारों को सत्ता से बेदखल करना होगा। केंद्र सरकार जहां महंगाई व भ्रष्टाचार के कारण जनता की आंखों की किरकिरी बनी है वहीं प्रदेश सरकार के घोटालों व जर्जर कानून व्यवस्था के कारण जनता त्रस्त है। इससे यह तय है कि चुनाव बाद कांग्रेस व बसपा का सफाया हो जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+