डेरा प्रमुख पर आरोप लगाने वाले पति को पत्‍नी ने गलत बताया

Dera Sacha Sauda Chief
चंडीगढ़। सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर अपनी पत्नी को जबरन रखने का आरोप लगाने वाले पंचकूला निवासी विश्वास गुप्ता के आरोपों को उसी की पत्नी हनीप्रीत ने सिरे से नकार दिया है। हनीप्रीत ने हाईकोर्ट में दायर जवाब में कहा है कि विश्वास गुप्ता द्वारा डेरामुखी पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। हनीप्रीत ने अदालत को बताया है कि उसने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने पर सिरसा पुलिस में शिकायत दी है।

हरियाणा सरकार की ओर से सुरक्षा के मामले पर जवाब दायर करने के लिए समय की मांग किए जाने पर जस्टिस अजय लांबा ने मामले की सुनवाई 17 नवंबर तक के लिए टाल दिया। विदित रहे कि विश्वास गुप्ता ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी को डेरामुखी ने अपनी बेटी और उसे दामाद माना था। बाद में उसे पता चला कि डेरामुखी के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं।

याचिका में विश्वास गुप्ता ने कहा है कि डेरामुखी के कहने पर उन्होंने अपनी जायदाद बेच दी थी और वे डेरे में रहने लगे। सारा पैसा डेरे की फैक्टरियों पर लगा दिया लेकिन अब राशि लौटाई नहीं जा रही। उनकी पत्नी का नाम बदल दिया गया है और वह डेरामुखी के कब्जे में है। विश्वास गुप्ता ने उसकी पत्नी को छुड़ाए जाने की मांग करते हुए उसकी व उसके परिवार की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+