हरियाणा को मिला खेलों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

Bhupinder Singh Hooda
चण्डीगढ़। हरियाणा को खेलों को प्रोत्साहन देने वाले सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा को गत दिवस नई दिल्ली में आयोजित फिक्की खेल पुरस्कार समारोह में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मुकुल मुदगल द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में हरियाणा के खेल मंत्री सुखबीर कटारिया भी मौजूद थे। इस खेल पुरस्कार समारोह का आयोजन फिक्की के तीसरे वैश्विक खेल शिखर सम्मेलन, 2011 के अवसर पर किया गया।

हरियाणा को खेलों को प्रोत्साहन देने वाले राज्यों में से सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया। इसके लिए महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा नामांकित किये गये थे। प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि मुक्केबाजी और कुश्ती में हरियाणा का प्रदर्शन भारत और विश्व मंच पर सबसे अच्छा रहा है। राष्ट्रमंडल खेल-2010, एशियाई खेल और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा ने बड़ी संख्या में पदक जीते। हरियाणा की अपनी एक सशक्त खेल नीति है, जिसके अन्र्तगत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतने वाले खिलाडिय़ों को ऊंचे प्रोत्साहन और नौकरियों में आरक्षण दिया जाता है।

इस अवसर पर हुडडा ने कहा कि खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत और खेल भावना तथा राज्य सरकार की उदार खेल नीति के परिणामस्वरूप राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में पदक जीत कर हरियाणा और भारत का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की खेल नीति में तीन बातों पर मुख्य रूप से जोर दिया गया है, जिसमें पहला, खेल सुविधाओं का विकास, दूसरा, खिलाडिय़ों की पहचान और तीसरा, समुचित प्रशिक्षण तथा प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के लिए नौकरी की गारंटी। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 7,000 खिलाडिय़ों को 32 करोड़ रूपये से अधिक की राशि के प्रोत्साहन दिये जा चुके हैं तथा 300 से अधिक खिलाडिय़ों को सरकार बोर्डों और निगमों में नौकरियां दी जा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+