गद्दाफी जैसी क्रूर थी उसकी सेक्‍सी मॉडल बहू एलिना

Gaddafi's daughter in law
त्रिपोली। लीबिया का पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्‍मर गद्दाफी अपने गृहनगर सिर्ते में मार दिया गया मगर तानशाह की ए‍क खौफनाक दास्‍तां लीबिया के लोगों के दिलों में छोड़ गया। ऐसे में जब गद्दाफी की मौत हो चुकी है तो आईए उससे जुड़े कुछ पहलुओं पर चर्चा कर लेते हैं। आपको बताते चलें कि गद्दाफी का पूरा खानदान खूनी खेल खेलने का शौकीन था।

गद्दाफी के बेटे तो उसकी तरह ही तानशाह थे ही मगर उसकी मॉडल और सेक्‍सी ब‍हू एलिना की बर्बरता के बारे में जब आप जानेंगे तो कांप उठेंगे। वह जितनी खूबसूरत और हॉट थी उसकी सोच उतनी ही खौफनाक। एलीना गद्दाफी के बेटे हनिबल की पत्‍नी थी। एलिना एक समय में सुपर मॉडल हुआ करती थी और अपने सेक्‍सी व मोहक अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करती थी।

मगर उसने अपनी नौकरानी स्‍वेगा की ऐसी हालत कर दी कि उस हादसे को याद कर वह आज भी कांप उठती है। एक दिन एलिना का बेटा रो रहा था। एलिना ने स्‍वेगा से कहा कि वह उसके बेटे की पीटाई कर दे ताकि वह चुप हो जाये। स्‍वेगा ने ऐसा करने से मना कर दिया तो एलिना आग बबूला हो गई। एलिना ने पहले तो स्‍वेगा की जमकर पीटाई की और फिर उसे बाथरूम में ले जाकर बाथटब से बांध दिया।

एलिना के सिर पर हैवानियत इस कदर सवार हुई कि उसने खौलता हुआ पानी स्‍वेगा के शरीर पर डाल दिया। स्वेगा तड़प रही थी, छटपटा रही थी। लेकिन गद्दाफी की बहू को तरस नहीं आ रहा था। वो खड़े होकर अपनी नौकरानी को तड़पते हुए देख रही थी। उसके बाद एलिना ने बाथरुम बंद कर दिया। 3 दिन तक एक अधजली लाश की तरह स्वेगा बाथरूम में पड़ी रही।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब चौथे दिन विद्रोहियों ने तानाशाह गद्दाफी को परिवार के साथ भागने पर मजबूर कर दिया। विद्रोही हनिबल के घर पर कब्‍जा कर चुके थे। तलाशी के दौरान विद्रोहियों को स्वेगा बाथरूम में कराहती मिली और तब उन्होंने आनन-फानन में इसे अस्पताल पहुंचाया था। आपको बताते चलें कि हनिबल ने वर्ष 2003 में मॉडल एलिना से शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+