फ्रेंच राष्‍ट्रपति सारकोजी की मॉडल पत्‍नी कार्ला बनी मां

French President Nicolas Sarkozy's supermodel wife Carla Bruni
पेरिस। फ्रांस के राष्‍ट्रपति निकोल सारकोजी की सुपरमॉडल पत्‍नी कार्ला ब्रूनी सारकोजी ने बेटी को जन्‍म दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार्ला ब्रूनी ने पेरिस के समयानुसार शाम 7 बजे बेटी को जन्‍म दिया। इसके बाद राष्‍ट्रपति निकोल सारकोजी भी अपनी बेटी और पत्‍नी से मिलने अस्‍पताल पहुंचे। हालांकि अस्‍पताल या राष्‍ट्रपति के ऑफिस से इस बारे में कोई जानकारी नहीं जारी की गई है।

2008 में शादी के बंधन में बंधने वाले सारकोजी और कार्ला ब्रूनी की यह पहली संतान है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति की जहां यह तीसरी शादी है वहीं सुपरमॉडल कार्ला ब्रूनी की यह दूसरी शादी है। निकोल सारकोजी इससे पहले 3 बच्‍चों के पिता हैं। वहीं कार्ला ब्रूनी भी 10 वर्षीय बच्‍चे की मां हैं। इन दोनों ने काफी लंबे रिश्‍ते के बाद शादी करने का फैसला किया था।

अस्पताल के कर्मचारियों को चिकित्सा गोपनीयता के तहत जानकारी देने से मना किया गया है और सारकोजी के कार्यालय ने इस पर चुप्पी साध रखी है। विश्व भर का मीडिया पेरिस के ला मुएटे अस्पताल के निकट जमा है। राष्‍ट्रपति सारकोजी और कार्ला ब्रून का रिश्‍ते ने उस वक्‍त काफी सुर्खियां बिखेरी थीं। कार्ला ब्रून पर फिदा हुए सारकोजी ने उनसे चौथी शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+