यूपी: मेरठ में रोडवेज बस 10 लोगों को कुचला, महिला की मौत

Uttar Pradesh: Roadways bus crushed 10 people, one died
मेरठ। उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार की सुबह परिवहन निगम की एक तेज रफ्तार बस ने 10 लोगों की कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्‍य 9 लोग गंभीर रूप से जख्‍मी हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेजते हुए घायलों को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक और दहला देनी वाली वारदात मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई। मेरठ से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। पुलिस की मानें तो हादसे में पूनम नामक युवती की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पूनम कंकरखेडा की ही रहने वाली थी और किसी जरुरी काम से बाजार आई थी।

स्‍थानीय लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन घायलों सभी नौ लोगों को इलाज के लिये मेरठ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पूनम के शव को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस की मानें तो लगभग आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में उसकी लापरवाही सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+