ठाकरे की पार्टी में दिखी 'जलेबी बाई' और 'शीला की जवानी'

Uddhav Thackeray
मुंबई। हमेशा से समाज का ठेकेदार बनना, वेलेनटाइन डे पर हंगामा बरपाना और दूसरों को अच्‍छाई की नैतिकता की पाठ पढ़ाने वाली शिव सेना ने अपने युवा इकाई के सालगिरह पर जो कुछ किया वह शर्मसार कर देने वाली है। इस मौके बीती रात मुंबई के सायन इलाके में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें 'शीला की जवानी' और 'जलेबी बाई' जैसे आइटम सॉंग पर अर्द्धनग्‍न लड़कियों के साथ सेना कार्यकर्ताओं ने जमकर ठुमके भी लगाये।

खास बात तो यह थी कि कार्यक्रम में यहां शिव सेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे और उनके पोते आदित्‍य ठाकरे भी मौजूद थे। आपको बताते चलें कि शिव सेना के युवा इकाई ने रविवार को एक साल पूरा कर लिया और इस मौके पर सेना की तरफ से सयान इलाके में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। मुंबई में बार बंद कराने और बार बालाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने वाले शिव सेना के इस कार्यक्रम में एक बड़ा मंच बनाया गया था।

इस मंच पर दर्जनों की संख्‍या में आधे कपड़ों में लड़कियां 'शीला की जवानी' और 'जलेबी बाई' जैसे आइटम सॉंग पर डांस कर रहीं थी और कार्यकर्ता नशे में झूम रहे थे। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम पर मराठी गाने भी बजे और उनपर भी जमकर डांस हुआ। सामाजिक मूल्यों की बात करने वाले शिव सेना नेता उद्धव ठाकरे से जब पूछा गया तो पहले तो उन्‍होंने इस पर चुप्‍पी साध ली और बाद में कहा कि युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए उनकी पार्टी को अपने कुछ तरीके बदलने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+