इस्राइल ने शुरू किया फलस्तीनी कैदियों को रिहा करना

गौरतलब है कि शालित को हमास ने पांच वर्षों से भी ज्यादा समय से कैद कर रखा है। रिहाई की पहली खेप के तहत 477 फलस्तीनी कैदियों को मुक्त किया जाना शुरू हो गया। बाकी बचे 550 कैदियों की रिहाई अगले महीने प्रस्तावित है। जिन बंदियों को रिहा किया जा रहा है उनमें कई ऐसे बंदी हैं जिनपर इस्राइली नागरिकों और सैनिकों पर हमला करने और विस्फोट का आरोप है।
25 वर्षीय शालित को वर्ष 2006 में अगवा कर लिया गया था। अदला-बदली के तहत रिहा किए गए इन सभी फलस्तीनी कैदियों को इस्राइल और मिस्र के बीच करीम शलोम पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही करार में मध्यस्त की भूमिका निभाने वाले मिस्र में शालित को भी पहुंचाया जाएगा। जिसके बाद उसे इस्राइल को सौंप दिया जाएगा। हमास के साथ इस अदला-बदली पर इस्राइल वासियों में मिली-जुली भावना देखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications