अन्ना के गांव के सरपंच से मिले थामस, राहुल पर अभी सस्पेंस

Rahul Gandhi
दिल्ली (ब्यूरो)। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के गांव रालेगणसिद्धि के प्रधान जयसिंह मापारी की मुलाकात तो अभी कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से नहीं हो सकी है पर कांग्रेस के ही सांसद पीटी थामस ने अन्ना के गांव के प्रधान से मुलाकात की है हालांकि यह मुलाकात उन्होंने क्यों की इस बाबत वह कुछ भी बोलने से तैयार नहीं हैं पर खबर है कि मीडिया में जैसे ही यह बात आई कि अन्ना और कांग्रेस के बीच पटी खाई को भरने के लिए रालेगणसिद्धि के प्रधान मापारी राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंच रहे हैं वैसे ही कांग्रेस ने मुलाकात पर चुप्पी साधते हुए पलटी मार ली।

कांग्रेस ने कहा कि इस तरह की कोई मुलाकात नहीं होने वाली है न इस तरह से किसी को बुलाया गया है वहीं सोमवार की रात्रि में कांग्रेस सांसद पीटी थॉमस ने सफाई भी दी कि अन्ना के गांव के प्रधान को राहुल गांधी ने नहीं बुलाया है। थॉमस ने कहा कि अन्ना के गांव के सरपंच खुद राहुल गांधी से मिलना चाहते थे। वहीं, सरपंच गांव के सरपंच जयसिंह मापारी समेत पांच लोगों (रामदास उगले, संपत राव, सुरेश पाठार, भगवान पाठरे) का दावा है कि राहुल उनसे रालेगण सिद्धी के आदर्श गांव बनने की कहानी जानना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस सांसद थॉमस ने इस खबर का खंडन किया है।

उधर, राहुल गांधी और अन्ना के गांव के सरपंच के बीच होने वाली मुलाकात पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। क्योंकि अन्ना के गांव के सरपंच से मुलाकात पर राहुल और उनका दफ्तर खामोश है, लेकिन राहुल के करीबी कांग्रेस सांसद पीटी थॉमस के मुताबिक अगर अन्ना के गांव के लोग उनसे मिलकर राहुल से मुलाकात कराने की बात कहेंगे तो वो राहुल के दफ्तर को इसकी सूचना दे देंगे। मिलना न मिलना राहुल के हाथ में है। हालांकि अब खबर आ रही है कि खुद थामस ने इन सभी लोगों से मुलाकात की है।

संभव है कि कुछ देर में राहुल से मुलाकात की भी बात तय हो जाए पर कांग्रेस बदली हुई परिस्थितियों में कुछ ज्यादा झुकी हुई नहीं दिखना चाहती है। पर जिस प्रकार से मेहमानों को बुलाकर कांग्रेस ने बेइज्जत किया है उससे अन्ना और कांग्रेस के बीच दुरियां बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं क्योंकि यह सारी बातें अन्ना को पता थी और उन्होंने ही राहुल से मिलने की झंड़ी दी थी। इस बात की खुद तस्दीक गांव के प्रधान ने मीडिया के सामने कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+