मोदी ने सद्भाव और शांति के लिए एक दिवसीय उपवास रखा

narendra modi
द्वारका। सद्भावना मिशन की दूसरी पारी की शुरूआत करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपवास रखा है। मोदी के खिलाफ जामनगर से कांग्रेस सांसद विक्रम ने अपने स्थानीय पार्टी विधायकों के साथ मोदी के उपवास स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर उपवास रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सद्भावना मिशन से गुजरात में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारा कायम करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए विभिन्न अभियान चलाकर पिछले 10 साल से सद्भावना मिशन में व्यस्त है। मोदी ने कहा कि मैं इस उपवास से कुछ हासिल नहीं करना चाहता लेकिन मैं उन लोगों को बेनकाब करना चाहता हूं जो गुजरात को बदनाम करने का कोई भी मौका नहीं चूकते।

उन्होंने कहा कि मैं संदेश भेजना चाहता हूं कि विरोधी गुजरात को बदनाम करने का चाहे जो प्रयास करें लेकिन यह राज्य भाईचारे में यकीन करता है। वह आज सुबह यहां पहुंचे और उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर में पूर्जा अर्जना की। उन्होंने राज्य सूचना विभाग की एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। उनका अगला उपवास 20 नवंबर को नवसारी जिले में होगा। गुजरात की जनता विरोधियों के जाल मे नहीं फसने वाली है। जनता गुजरात के विकास को पूर्णतया रूप से समझती है एंव उसको इस सरकार पर विश्‍वास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+