दिल्ली: एनआरआई बीवी ने लगाया पति पर बलात्कार का आरोप

आरडीसी स्थित एक मकान में पत्रकारों से बातचीत में मृणालिनी ने बताया कि यह मकान उसके पति का है। उसका पति और परिजन फिलहाल फरार हैं, क्योंकि उसने उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा रखा है। फिलहाल वह इसी मकान में रहती है। मृणालिनी ने बताया कि सुबह वह जागी तो उसने खुद को मकान में कैद पाया। मेन गेट और कमरे के दरवाजे पर ताले लगे थे। पूरे मकान की बिजली और पानी सप्लाई भी बंद थी। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने ही ताले तुड़वाकर उसे घर से बाहर निकाला।
मृणालिनी ने बताया कि उसने अपने पति और उसके परिजनों के खिलाफ कविनगर थाने में तहरीर दी है। क्योंकि यह कृत्य उन्होंने ही किया है। एसओ कविनगर अवनीश गौतम का कहना है कि यह मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। फिलहाल पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। बता दें कि विगत दिनों मस्कट निवासी मृणालिनी ने पुलकित नामक युवक पर आरोप लगाया था कि प्रेम जाल में फंसाकर पहले उससे शादी की और फिर उससे दुष्कर्म किया। यह मामला पूर्व में ही पुलिस में दर्ज हो चुका है।
दूसरी ओर मृणालिनी सिन्हा से प्रेम विवाह करने वाले युवक पुलकित भारती ने युवती के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में बताया कि युवती ने उससे फर्जीवाड़ा कर संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से शादी की है। अब उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसलिए थाना सिहानीगेट पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आदेशित किया जाए। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद कंप्लेंट केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications