समय से पहले हो सकता है लोकसभा चुनाव: मायावती

Uttar Pradesh Chief Minister Mayawati
लखनऊ। केंद्र सरकार की विफलता से लोगों को ध्यान हटाने के उद्देश्य से बसपा पर निशाना साधने का कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने आज कहा कि मध्यावधि चुनाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। बसपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारणी और पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि लोग भ्रष्टाचार और महंगाई पर लगाम लगाने में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार की विफलता से नाराज हैं।

उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि संप्रग सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी और मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल खासतौर पर कांग्रेस की ओर से बसपा के आंदोलन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मायावती ने कहा कि बसपा को निशाना बनाने का कांग्रेस का प्रयास संप्रग सरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान हटना है लेकिन ऐसा लगता है कि लोग माफ करने को तैयार नहीं हैं।

मालूम हो कि शुक्रवार को अपनी महात्वाकांक्षी परियोजना का लोकापर्ण के मौके पर मायावती ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा था और कहा कि सरकार दलित लोगों को लुभाने में लगी हुई है। वो शिंदे और मीराकुमार को भी प्रधानमंत्री बना सकती है। फिलहाल बसपा भी वर्तमान समय में मंथन कर रही है कि उसे रिक्‍त पड़े विधानसभा उम्‍मीदवारों की पदों को कैसे भरा जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+