दुबई सरकार भी देगी विश्व शांति पुरस्कार

दुबई ने विश्व शांति पुरस्कार की शुरूआत की आधिकारिक संवाद समिति वाम की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई के शासक के नाम पर मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम विश्व शांति पुरस्कार की स्थापना स्वयं शेख मोहम्मद के आदेश पर किया गया है। शेख मोहम्मद संयुक्त अरब अमीरात के उप राष्टपति और प्रधानमंत्री हैं। दुबई में प्रदान किये जाने वाले इस पुरस्कार को कारपोरेट निकाय का दर्जा होगा और यह वित्तीय और प्रशासनिक रूप से स्वतंत्रा होगा।
इस नए शांति पुरुस्कार की घोषणा में बताया जा रहा है कि अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिये इसके पास पूरी कानूनी क्षमता होगी। इस पुरुस्कार में अभी दूसरी कौन सी संस्थाएं शामिल होंगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। दुबई सरकार का यह शांति पुरुस्कार शांति के नोबेल पुरुस्कार की तरह पॉपुलर हो पाएगा या नहीं यह देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications