एमसीडी का तीन हिस्से में लगभग विभाजन तय

Delhi Chief Minister Sheila Dikshit
दिल्ली(ब्यूरो)। दिल्ली म्यूनिसिपल कारपोरेशन यानी एमसीडी का विभाजन तय है। इसे तीन भागों में बांटे जाने की तैयारी है। सूत्रों ने बताया कि विभाजन को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा दो माह पूर्व लिखे गए पत्र को एमसीडी ने संज्ञान में लिया है। गुरुवार को आनन-फानन में बुलाई गई बैठक में 5 अगस्त को निगम सदन ने जो प्रस्ताव पारित किया था उसे ही एमसीडी प्रशासन ने अपने सुझाव के रूप में दिल्ली सरकार को भेज दिया है। वहीं मुख्यमंत्री शीला दीक्षित इस विषय पर केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम से मिलीं। उन्होंने बताया की एमसीडी विभाजन पर गृह मंत्रालय ने जल्द से जल्द फैसला लेने का आश्र्वासन दिया है। उसके बाद दिल्ली सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर उस पर मुहर लगा देगी। उन्होंने कहा एक दो हफ्ते के भीतर एमसीडी के तीन हिस्से हो जाएंगे।

गौरतलब है कि दो माह पूर्व भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने एमसीडी प्रशासन से विभाजन से संबंधित सुझाव मांगे थे। दिल्ली सरकार की कैबिनेट करीब पांच महीने पहले एमसीडी को तीन भागों में विभाजित करने का ड्राफ्ट बिल केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंप चुकी है। करीब दो महीने पहले दिल्ली सरकार ने एमसीडी प्रशासन को भी अपने सुझाव देने के लिए पत्र लिखा था। मगर इस पत्र का जवाब देना प्रशासन ने उचित नहीं समझा। इस सप्ताह सोमवार को जब सरकार ने रिमांडर भेजा तो सिविक सेंटर में तत्काल बैठक बुलाई गई।

एमसीडी कमिश्नर केएस मेहरा की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में सभी एडिशनल कमिश्नर व विभाग प्रमुखों ने हिस्सा लिया। इसमें निर्णय लिया गया कि एमसीडी विभाजन को लेकर 5 अगस्त को निगम सदन की बैठक में जो सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ था, उसे ही सुझाव के रूप में दिल्ली सरकार को भेज दिया जाए। नेता सदन सुभाष आर्य ने सभी निगम पार्षदों की सहमति से प्रस्ताव पारित कर यह मांग की थी कि एमसीडी के जो अधिकार संविधान द्वारा दिए गए हैं और गृह मंत्रालय के पास हैं, उन्हें दिल्ली सरकार को न दिए जाएं। उन्होंने कहा कि एमसीडी के जो अधिकार दिल्ली सरकार के अधीन हैं उन्हें वापस दिया जाए। मेयर इन काउंसिल प्रणाली लागू हो और मेयर का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाए। इस प्रस्ताव को ही एमसीडी प्रशासन ने सुझाव के रूप में दिल्ली सरकार को भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+