बसपा ने कहा आडवाणी की रथयात्रा राजनीतिक तमाशा

Advani Rath Yatra
लखनऊ। एक तरफ जहां उमा भारती ने भाजपा की रथ यात्रा के दौरान आडवाणी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया, वहीं बहुजन समाज पार्टी ने इसे महज राजनीतिक तमाशा करार दिया है।

बसपा सरकार पर लगातार आरोप लगा रहे भाजपा नेताओं को जवाब देते हुए बसपा ने कहा कि यह रथयात्राएं राजनैतिक तमाश मात्र हैं। यात्राओं से वह जनता को धोखा दे रहे हैं। बसपा का कहना है कि राज्य की सरकार पर आरोप लगाने से पूर्व भाजपा को केन्द्र की पूर्ववर्ती राजग सरकार व देश के अन्य राज्यों में भाजपा सरकार की ओर भी देख लेना चाहिए। बसपा का कहना है जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां की स्थिति बहुत खराब है लेकिन भाजपा नेता उस ओर ध्यान नहीं देते वहां जनता के उत्पीडऩ पर कोई नहीं बोलता।

बसपा प्रवक्ता ने कहा कि राजनीति में हाशिए पर पहुंच चुकी भाजपा को प्रासंगिक बनाने के लिए भाजपा नेता देश भर में दौरा कर रहे हैं। भाजपा को एक बेहतर पार्टी बताने में जुटे नेता राज्य सरकार पर अनापशनाप आरोप लगा रहे हैं। बसपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा की रथयात्राओं का कोई महत्व नहीं है इस प्रकार का तमाश वह पूर्व में भी करती रही है।

बसपा का कहना है कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा में बने रहने के लिए भाजपा नेता रथयात्राओं जैसे कार्यक्रम प्रायोजित कराते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्य भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबे हुए हैं इसलिए प्रदेश सरकार को अनावश्यक नसीहत देकर अपना समय व्यर्थ करने के बजाय भाजपा नेताओं को पहले अपना घर दुरुस्त करना चाहिए। बसपा का कहना है कि पूंजीपतियों और धन्नासेठों को खुलेआम संरक्षण देने वाले लोग जब गरीबों के हित की तथा उत्थान की बात करते हैं तो आश्चर्य होता है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि उनकी पारम्परिक बोली बदल गयी।

प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए इतनी उतावली है कि उसके सारे नेता राज्य सरकार पर आधारहीन आरोप लगाकर अपनी पार्टी में जान फूंकने में जुट गए। उन्होंने कहा कि भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता तो पहले से ही जगजाहिर हैं अब राज्य में दलित नेतृत्व को भाजपा किस प्रकार स्वीकार कर सकती है। इसे देखते हुए भाजपा राज्य में ही सबसे अधिक कार्यक्रम कर सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+