मुलायम एक घंटे में कर देंगे यूपी में परिवर्तन

Samajwadi Party leader Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। विधानसभा चुनाव के लिए सपा के पक्ष में माहौल बन चुका है, वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में सपा की सरकार होगी। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का कहना है कि सपा की सरकार बनने के बाद एक घंटे में लोगों को परिवर्तन दिखायी देगा। उन्होंने कहा है कि अगले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाना ही समाजवादी आंदोलन के महान नेता डा. राम मनोहर लोहिया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

लोहिया की 45वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने सपाइयों को संकल्प दिलाया कि वह बसपा सरकार को उखाड़ फेंकेगे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार के चलते प्रदेश में सरकार विरोधी हवा है। सपा को बसपा के विरोध में बने माहौल का पूरा लाभ उठाना होगा।

यादव ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि वर्तमान में सपा के पक्ष में माहौल है। ऐसे में यदि कार्यकर्ता सपा की सरकार बनाने का संकल्प ले लें तो वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में सपा का परचम लहरायेगा। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता अपने संकल्प पर दृढ़ रहे तो अगले छह माह में ही परिवर्तन दिखायी देने लगेगा।

उन्होंने कहा कि यिद सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती है तो कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की जायेंगी। पार्टी में चल रही आपसी कलह पर उन्होंने एक बार फिर कार्यकर्ताओं को समझाया कि किसी भी विवाद को छोड़कर कार्यकर्ता पार्टी के घोषित प्रत्याशी को विजयी बनायें। देश की मौजूदा स्थिति पर चिन्ता जताते हुए उन्होंने कहा कि चीन घेरता जा रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही देश की सीमायें सिकुडऩे लगती हैं।

उन्होने कहा कि डा. लोहिया ने इस बारे में पहले ही चेताया था। उन्होंने सबसे पहले चीन के बारे में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि डा. लोहिया के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलना आसान नहीं है लेकिन यह भी सच है कि उन जैसा कोई दूसरा व्यवहारिक नेता नहीं हुआ है। उन्होंने पार्टी नेताओं को लोहिया के आर्दशों पर चलने का संकल्प दिलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+