जुगनू के सफल प्रक्षेपण पर झूम उठा आईआईटी कानपुर
कानपुर।
आईआईटी कानपुर के स्वदेशी पद्वति से निर्मित नैनो सैटेलाइट जुगनू का प्रक्षेपण आज जैसे ही पीएसएलवी सी 18 के साथ श्रीहरिकोटा से किया गया वैसे ही संस्थान के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गयी। आई आई टी के बरसों पुराने इस सपने के पूरा होने के अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो संजय गोविंद धांडे यहां नही थे। id="toptextpromo">उनके
कार्यालय के अनुसार वह अमेरिका में है और 17 अक्तूबर की शाम को वापस लौटेंगे। आईआईटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर और एक दर्जन छात्रों के साथ इस स्वदेशी सेटेलाइट के प्रक्षेपण के समय श्रीहरिकोटा में मौजूद प्रो एन एस व्यास ने जुगनू के प्रक्षेपण के बाद आज बताया कि जुगनू के सफल प्रक्षेपण के साथ ही हमारा वर्षो पुराना सपना साकार हो गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
बताया कि जुगनू की मानीटरिंग सेंटर और ग्राउंड स्टेशन का काम दो दिन बाद आईआईटी कानपुर से शुरू होगा और तब तक वह लोग भी लौट आएंगे। जुगनू के प्रक्षेपण को देखने के लिए आई आई टी परिसर में छात्र विभिन्न टीवी चैनलों पर अपनी नजरें गड़ाये थे। जैसे ही इसके सफल प्रक्षेपण की खबर उन्हें टीवी और प्रो व्यास के माध्यम से मिली वह खुशी के मारे उछल पड़े।











Click it and Unblock the Notifications