अगले माह से होगी चंडीगढ़ से अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू

International Flight services will start from Chandigarh next month
चंडीगढ़। हरियाणा के लोगों को विदेशों के लिए सीधी फ्लाइट लेने के लिए पहले दिल्ली जाना पड़ता था। लेकिन जल्द ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के मानचित्र में शामिल हो जाएगा। यहां से अगले माह नवंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के कंट्रोलर कैप्टन एचएस तूर ने इस संबंध में बताया कि उनकी ओर से तैयारियां मुकम्मल की जा चुकी हैं। वित्त मंत्रालय ने चंडीगढ़ में विकसित हो रहे इस हवाई अड्डे को कस्टम्स एयरपोर्ट के रूप में नोटिफाई कर दिया है।

इससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बैगेज चढ़ाने और उतारने की इजाजत मिल गई है। इसके अलावा अतिरिक्त स्टाफ की भी नियुक्ति की योजना है। चंडीगढ़ से उड़ान शुरू होने के बाद चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली के अलावा करनाल तक के लोग व हिमाचल के लोग लाभान्वित होंगे। अगस्त 2010 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दुबई, मलेशिया और थाईलैंड के लिए सीधी उड़ान शुरू करने के लिए वहां की एयरलाइंस कंपनियों को न्यौता देना शुरू किया था।

पिछले वर्ष फ्लाई दुबई ने चंडीगढ़ से दुबई के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन एयरफोर्स के देर रात फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ की अनुमति देने से इनकार करने के बाद चंडीगढ़ से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संभावना पर कुछ समय के लिए विराम लग गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+