मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम हो चुकी है कांग्रेस: गडकरी

Nitin Gadkari
हिसार। केन्द्र व हरियाणा की कांग्रेस सरकार तो मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम हो चुकी है। केन्द्र सरकार का एक-एक मंत्री आए दिन घोटालों में फंसता जा रहा है और जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इसके बारे में लोकसभा में पूछा जाता है तो वे कहते हैं कि मुझे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है। ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें किसी धार्मिक स्थल पर जाकर भगवान के भजन करने चाहिए। यह बात बीते रविवार को हिसार के पुराना जाट कॉलेज मैदान में भाजपा-हजकां गठबंधन की हरियाणा गौरव रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी ने कही।

जनता से 13 अक्तूबर को अपने वोट की ताकत से कांग्रेस को उखाड़ फैंकने का काम करने की बात कहते हुए गडकरी ने कहा कि हरियाणा की हुड्डा सरकार भी भ्रष्टाचार और घोटालों के मामले में केन्द्र सरकार से चार कदम आगे चल रही है। हरियाणा का अन्य दल इनेलो भी जनता से वोट मांग रहा है, लेकिन इस पार्टी के शासन को जनता अच्छी तरह से देख चुकी है। अब यह जनता को तय करना है कि वह हिसार का सांसद कुलदीप बिश्नोई जैसे होनहार व ईमानदार को बनाती है या फिर अजय चौटाला व जयप्रकाश जैसे भ्रष्टाचारियों व घोटालेबाजों को।

उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार आए दिन महंगाई बढ़ाने वाले फैसले ले रही है, महंगाई की सबसे ज्यादा मार गृहणियों, किसानों व आम जनता पर पड़ी है और जनता महंगाई से त्रस्त होकर चीख रही है। जनता की यह आवाज मुंबई की फिल्म नगरी को सुनाई दे गई और फिल्म नगरी ने पीपली लाईव फिल्म बना डाली लेकिन केन्द्र सरकार को यह आवाज सुनाई नहीं दे रही। उन्होंने रामलीला मैदान में स्वामी रामदेव के आंदोलन को लाठी व गोली के दम पर कुचलने तथा समाजसेवी अन्ना हजारे को आंदोलन से पूर्व ही जेल में डाल देने की आलोचना करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार अंग्रेजी शासन वाली कार्यप्रणाली पर उतर आई है।

कांग्रेस व इनेलो के लोग सवेरे वाली गाड़ी से चले जाएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिमन्यु ने रैली में कहा कि कांग्रेस व इनेलो ने हिसार लोकसभा क्षेत्र में बाहर के प्रत्याशी उतारकर हिसार लोकसभा क्षेत्र की माताओं को चुनौती दी है कि यहां पर सांसद बनने लायक कोई पैदा ही नहीं हुआ। दूसरी तरफ कुलदीप बिश्नोई न केवल हिसार जिले के रहने वाले हैं, बल्कि नौजनवान, होनहार व ईमानदार व्यक्तित्व का धनी है।

कांग्रेस व इनेलो यह भी कहती है कि भाजपा को इस चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं मिला, इसलिए उसने हजकां से समझौता किया है, परंतु ऐसे लोगों को अब हम बताना चाहते हैं कि भाजपा के पास ऐसे उम्मीदवार हैं, जो रोहतक में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को टक्कर देते थे और इनेलो की वहां पर जमानत जब्त होती थी। उन्होंने भीड़ से उत्साहित होते हुए कहा कि 17 अक्तूबर को मतगणना के बाद हिसार की जनता हरियाणा की मालिक बन जाएगी और कांग्रेस व इनेलो के लोग सवेरे वाली गाड़ी से चले जाएंगे।

इससे पूर्व हरियाणा गौरव रैली में पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, विपक्षी नेता सुषमा स्वराज, नवजोत सिंह सिद्धू, भाजपा के हरियाणा प्रभारी डॉ. हर्षवद्र्धन का कुलदीप बिश्नोई, उनकी माता जसमा देवी, रेणुका बिश्नोई, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर व दोनों दलों के अन्य नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। रैली को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज, पूर्व सांसद सुधा यादव, विधायक कविता जैन, प्रो. रामबिलास शर्मा, प्रो. गणेशीलाल, पूर्व सांसद पं. रामजीलाल, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक सहित दोनों दलों के अनेक नेताओं ने संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+