मां ने प्रसव के बाद नवजात बच्ची को जिंदा गाड़ दिया

newborn baby
खंण्डवा। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ अभियान के दूसरे ही दिन बुरहानपुर जिले के मुख्यालय से मात्र सात किलोमीटर दूर गांव कोहडल में अग्यात महिला ने प्रसव के बाद खेत में नवजात बच्ची को कल जिंदा दफन कर दिया लेकिन उसने उसका चेहरा जमीन के उपर छोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार शिकारपुरा थाना पुलिस ने अग्यात महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला द्वारा अपनी नवजात बच्ची का चेहरा जमीन के उपर छोड़ने की वजह से जब वह थोड़ी देर बाद रोई तो किसान दिनकर पाटिल ने उसे जमीन से बाहर निकाला और पुलिस थाने पहुंचाया जहां से उसे यहां जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है।

घटना के बारे में जानकारी मिलते ही प्रदेश की स्कूल शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस कल रात यहां जिला अस्पताल पहुंची और उसके स्वस्थ्य होने तक पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की। उन्‍होनें बच्ची के लिए कपड़े एवं दूध पिलाने के लिए चांदी की कटोरी एवं चम्मच भी अस्पताल स्टाफ को दिया है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा. जैनुद्दीन वोहरा ने बताया कि नवजात बालिका काफी हद तक स्वस्थ्य है और उसे शीघ्र ही तीर्थस्थल ओंकारेश्वर में साध्वी रितंभरा द्वारा स्थापित वात्सल्य आश्रम अथवा इंदौर स्थित बालगृह भेजा जाएगा जहां से इच्छुक परिवार इसे नियमानुसार गोद ले सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+