हरियाणा: मां की गोद से गिर कर ट्रक के नीचे पहुंचा मासूम, मौत

Haryana: 3 years boy killed in road accident in Sirsa
सिरसा। जरा सोचिए, एक मां के लिए वह मंजर कैसा होगा जब उसके 3 साल के मासूम बेटे की मौत उसके सामने हो जाए। नेशनल हाइवे नंबर दस सिरसा डबवाली रोड पर एक सड़क हादसे में एक मां की कोख उजड़ गई। बाइक पर अपने पति के साथ जा रही महिला के हाथ की गोद से गिरा बच्चा पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे कुचल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे को बचाने का प्रयास में उसकी मां भी घायल हो गई।

घायल मां को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन 24 वर्षीया रोशनी देवी पत्नी पालाराम ने बताया कि वे बाइक पर शुक्रवार दोपहर एक बजे गांव किराड़कोट से सिरसा आ रहे थे। बाइक को उसका पति पालाराम चला रहा था और वह अपने दो साल के बेटे कर्ण को गोद में लेकर पीछे बैठी थी। जैसे ही बाइक सिरसा शहर में डबवाली रोड पर पहुंचा तो डॉक्टर संतोष बिश्‍नोई के अस्पताल के समक्ष अचानक चलती बाइक पर झटका लगने से कर्ण उसके हाथ से छूटकर नीचे सड़क पर जा गिरा।

इस पर उसने भी चलती बाइक से छलांग लगा दी लेकिन उसी वक्त पीछे से आ रहे ट्रक से वह टकरा गई और घायल हो गई। ट्रक चालक ने ब्रेक लगाने के प्रयास किए लेकिन कर्ण ट्रक के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने रोशनी देवी को डॉक्टर संतोष बिश्नोई के अस्पताल में ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक चालक बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+