मैं सत्ता प्रेमी नहीं, चुनाव नहीं लड़ना चाहता : बाबा रामदेव
फर्रुखाबाद। योग गुरू बाबा रामदेव ने अपने भाषण से उन लोगो का मुंह बंद कर दिया जो ये कह रहे थे कि बाबा रामदेव सत्ता लोभी हो गये हैं और चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। बाबा ने कहा कि उनकी कभी भी इच्छा चुनाव लड़ने की नहीं है। वो ना तो सत्ता प्रेम रखते हैं। और ना ही कोई राजनीतिक पद चाहते हैं। लेकिन राजनीति में उच्च नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिये चुनावी दौरे जरूर करेंगे। लोगों को जागरूक करेगें कि वो ईमानदार नेता चुनें।
काले धन के मु्द्दे पर लोगो को जागरूक करने के लिए 'भारत स्वाभिमान यात्रा' पर निकले रामदेव ने अपने समर्थकों के समूह को संबोधित करते हुए कहा कि वह चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे लेकिन राजनीति में उच्च नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिये चुनावी दौरे अवश्य करेगें।
अन्ना की तरह बाबा रामदेव ने भी कहा कि वो भी चुनावी क्षेत्रों में दौरा करके लोगों को चुनाव और उम्मीदवारों के प्रति सजग करेगें। रामदेव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के जरिये हुआ घोटाला जल्द ही जनता के सामने आ जाएगा और यह दुनिया के सबसे बड़े घोटालों में से होगा।













Click it and Unblock the Notifications