मुंबई में ऑटोचालकों से मारपीट, हिरासत में मनसे कार्यकर्ता

Auto
मुंबई। एक बार फिर से मुंबई में उत्तर भारतीयों को निशाना बनाया गया है। मायनागरी में मंगलवार देर रात ऑटोरिक्शा वालों पर कहर बरपा। ऑटो वालों से करीब आधा दर्जन जगहों पर देर रात मारपीट की गई लेकिन इस घटना के पीछे कौन हैं इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

लेकिन शक मनसे प्रमुख राज ठाकरे और उनके कार्यकर्ताओं को जाता है। क्योंकि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने ऑटो वालों को मंगलवार को धमकी दी थी कि अगर वे नहीं संभले और अपने काम पर वापस नहीं आये तो उन्हें इसका हिसाब बहुत महंगा पड़ेगा। और रात को मारपीट की घटना सामने आ गयी। केवल ऑटो चालकों के साथ मार-पीट ही नहीं हुई बल्कि उनके ऑटो को फूंक भी दिया गया है।

टीवी न्यूज चैनलों के मुताबिक एक ऑटो वाले को इतना पीटा गया कि वो लहूलुहान हो गया और उसकी ऑटो को भी जला दिया गया। पीड़ित ने अपनी एफआईआर पुलिस में दर्ज करायी है और पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। खबर ये भी आ रही है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में एमएनएस के 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। उधर, कांग्रेस के सांसद संयज निरुपम का कहना है कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि राज ठाकरे का कहना है कि मुंबई में जितने दुष्ट ऑटो चालक हैं वो यूपी और बिहार के हैं। वो अपने मन से मीटर को चलवाते हैं और सावरियों के साथ अभद्रता करते हैं। अगर वो सुधरे नहीं तो उन्हें वो सबक सीखाना अच्छी तरह से जानते हैं। राजठाकरे ने मराठी ऑटो चालकों से इन लोगों का साथ न देने की अपील की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+