मतदान में कमी चिंता का विषय : मुलायम

यही कारण है कि अब राजनेता चाहते हैं कि अधिक से वोटर घरों से बाहर आकर वोट डालें। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने इसे ग भीर विषय बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को जागरूक करने को कहा है।
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मतदान प्रतिशत में आ रही गिरावट पर सोचना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने क्षेत्र में हर घर से मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक लाने में आलस्य न करें। उन्होंने कहा कि यह चिन्ता का विषय है कि साक्षरता बढऩे के बावजूद मतदान प्रतिशत में गिरावट आ रही है। यादव ने कहा कि जब साक्षरता दर कम थी तब 65 प्रतिशत तक वोट पड़ जाता था। आज पढ़े-लिखे लोग ज्यादा हैं पर वे वोट डालने नहीं निकलते हैं।
नतीजन वोट प्रतिशत में भारी गिरावट होती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जि मेदारी पार्टियों को भी निभानी होगी कि अधिक से अधिक लोग मतदान करें। पार्टी कार्यकताओं से उन्होंने कहा अभी मतदाता सूचियों पर ध्यान देना चाहिए ताकि अपने पक्ष के मतदाताओं के नाम कटने न पायें। पर्ची बांटने का काम हो और घर-घर से मतदाताओं को निकालने की भी कार्यकर्ता जि मेदारी लें। उन्होंने कहा कि यदि संगठन ठीक रहेगा तो वोट प्रतिशत बढ़ेगा और जीती हुई सीटों की सं या भी बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि गरीबी, बेकारी और महंगाई से सभी त्रस्त हैं। सपा के पक्ष में हवा भी है। यदि हमारे पक्ष के सभी मतदाताओं का वोट पड़ जाए तो अपनी सरकार अवश्य बन जाएगी। यादव ने कार्यकर्ताओं को सीख दी कि वे न्याय का साथ देने और अन्याय का विरोध करने में कभी पीछे न रहें।












Click it and Unblock the Notifications