पूजा पंडालों में उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़

kolkata
कोलकाता। महानगर में इस बार दुर्गा पूजा के पंडाल पर्यावरण, अंतरिक्ष से लेकर कई तरह की थीम पर आधारित हैं और यहां लोगों की भीड़ उसी तरह उमड़ रही है जैसे पहले उमड़ती थी। पूजा पंडालों में फिर उमड़ पड़ी भीड़ परंपरागत पूजा के लिए प्रसिद्ध दक्षिण कोलकाता का एकदालिया एवरग्रीन क्लब वैश्वीकरण की भावना को ध्यान में रख कर इस बार अपने यहां आने वाले श्रद्धालुओं को जर्मनी की झलक दिखा रहा है।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की अगुवाई में इस क्लब ने जर्मनी के प्रख्यात कलाकार ग्रेगर श्नैडर से अपना पंडाल डिजाइन करवाया है। श्नैडर कहते हैं कि प्लास्टर आफ पेरिस और प्लाईवुड से बना यह पंडाल (थ्री डायमेन्शनल) कक्ष का अहसास कराता है। कुल 15 मीटर लंबा यह कक्ष एवरग्रीन और गोथे इन्स्टीट्यूट ने मिल कर बनाया है। मुखर्जी कहते हैं यह पहली बार भारत में हुआ और एसा सहयोग देख कर मैं खुश हूं। ग्रेगर द्वारा निर्मित ढांचा वापस जर्मनी ले जाया जाएगा और वहां के कलाकार जर्मन प्रौद्योगिकी से इसे फिर से तैयार करेंगे। क्लब के सूत्रो ने बताया कि ग्रेगर ने देवी की प्रतिमा के विसर्जन के बाद उसे निकाल कर जर्मनी ले जाने और वहां उसे प्रदर्शित करने की इच्छा भी जाहिर की है।

मध्य कोलकाता में कांग्रेस नेता प्रदीप घोष के नेतृत्व में संतोष मिश्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल ने घोषणा की है कि पंडाल की थीम के आधार का अनुमान लगाने वाले को पांच लाख रूपये दिए जाएंगे। पूर्व में क्लब ने शहर की प्रख्यात इमारतों और रेल दुर्घटनाओं की प्रतिकृतियां बना कर खासी प्रशंसा बटोरी थी। शहरी विकास मंत्री फरहाद हकीम ने इस साल दुर्गा पूजा पंडाल के लिए सांप्रदायिक सौहार्द्र को थीम बनाया है। उनके पंडाल के आयोजकों ने मंदिर और मस्जिद की प्रतिकृतियां तैयार की हैं। पिछले 65 साल से दुर्गा उत्सव आयोजित कर रहे अग्रदूत उदय संघ ने पर्यावरण को थीम बनाया है। इस क्लब से खेल मंत्री मदन मिश्रा जुड़े हैं। इस पूजा पंडाल में शामियाना एक मकान की तरह लगाया गया है जिसमें धान उगी है और दीवारें बांस की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+