आईपीएस संजीव भट्ट की याचिका पर सुनवाई 7 अक्टूबर को

गुजरात में आईपीएस रैंक के अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद वहां की राजीनीति में उबाल आया हुआ है। निलंबित चल रहे आईपीएस की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट ने भी गुजरात सरकार को नोटिस भेजा था। सरकार का कहना है कि इस मामले में राज्य सरकार की कोई भी भूमिका नहीं है। कांग्रेस ने भी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर तानाशाही करने का आरोप लगाया था।
गौरतलब है कि संजीव भट्ट को गुजरात पुलिस ने दबाव बनाकर हलफनामा तैयार कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने ही विभाग के केडी पंत पर दबाव बनाकर हलफनामा तैयार करवाया था। संजीव भट्ट ने मोदी पर जो आरोप लगाए थे उसके लिए उन्होंने अदालत में 2 हलफनामे भी लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications