यूपी: प्रेमिका ने की बेवफाई तो प्रेमी ने फेंक दिया तेजाब

Teenager injured in acid attack, one arrested
फैजाबाद। "तुम मुझे चाहो या ना चाहो कोई बात नहीं, किसी और को चाहोगी तो मुश्‍किल होगी" रुमानियत से भरपूर इस गीत से मिलती एक घटना उत्‍तर प्रदेश के फैजाबाद जनपद में सामने आई है। एक प्रेमिका को अपने प्रेमी के साथ बेवफाई करना सचमुच मुश्किल पड़ गया। बेवफाई से आहत प्रेमी ने प्रेमिका पर तेजाब डाल दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह घटना फैजाबाद के गोसाईंगंज इलाके की है। पुलिस ने बताया कि यहां की रहने वाली एक दलित युवती का प्रेम प्रसंग उसके पड़ोसी युवक से चल रहा था। लंबे समय तक प्रेम संबंध के बाद प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई। शादी तय होने के बाद युवती ने अपने प्रेमी से मुंह‍ मोड़ना शुरु कर दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रेमिका की यह बेरुखी युवक को नगवार गुजरी और उसने उसे सबक सिखाने की ठान ली। सोमवार की देर शाम उसने युवती पर तेजाब फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में उसे इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बताते चलें कि लड़की की शादी से पहले होने वाली सारी रस्‍में हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+