सोना बना अमेरिका में भारतीयों की मुश्किल का सबब

Gold preserver Indian becoming soft target of Robbers in America
वाशिंगटन। सोने की कीमतों ने आसमान छू‍ लिया है। सोना वैसे भी बहुत ही सुरक्षित निवेश माना जाता है। यही सोना अब अमेरिका में रह रहे भारतीयों के लिए मुश्किल का सबब बन रहा है। भारतीयों में सोना खरीदने और इसको अपने पास रखने की परंपरा है। यहां उनके लिए खतरनाक साबित हो रही है। बंदूकधारी चोरों द्वारा उन्हें अपना निशाना बनाए जाने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।

लूटपाट की इस तरह की घटनाएं ज्यादातर सिलिकोन वैली में हो रही हैं जहां भारतीय अमेरिकी समुदाय तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा लगता है कि यहां चोर भारतीयों में सोने के प्रति मोह के बारे में भलीभांति जान गए हैं और इसी कारण हाल के महीनों में लूटपाट की घटनाओं में वृद्धि हुई है। न्यूयार्क टाइम्स ने फ्रेमंट पुलिस विभाग के अधिकारी जेफ स्वैडनर के हवाले से कहा कि भारतीय अमेरिकी 20 और 22 कैरट की उच्च गुणवत्ता का सोना रखने के लिए जाने जाते है।

अखबार की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया कि आर्थिक मंदी शुरू होने के बाद से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए सोना रखने वाले चोरों का पसंदीदा निशाना बन गए हैं। स्वैडनर ने कहा कि चोरों को किसी बैंक को लूटने की बजाय किसी घर से सोना लूटने में ज्यादा फायदा होगा। यूएस सेंसस के अनुसार बे एरिया में भारतीय अमेरिकी तेजी से बढ़ रहे समुदायों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+