दिल्‍ली में लुटेरों से लूट लिया पैसा और पिस्टल

Stamp paper vendor retrieved money from miscreants
दिल्ली (ब्यूरो) । गाजियबाद में जैन मंदिर के सामने स्टांप वेंडर रजनीश से बाइक सवार लुटेरे 5 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भागने लगे। रजनीश बाइक से बदमाशों के पीछे लग गया। आगे जाकर बदमाश जाम में फंसे दिखे तो रजनीश उनसे जा भिड़ा। बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया।

उसने साहस दिखाते हुए लुटेरों से अपना नोटों से भरा बैग और बदमाशों का 32 बोर की पाकिस्तान में बनी पिस्टल भी छीन ली। पिस्टल में 6 गोलियां थीं। लोग तमाशा देख रहे थे। किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई और लुटेरे भागने में सफल रहे। एसएसपी ने बहादुर रजनीश को 5 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

मसूरी के काजीपुरा निवासी रजनीश के मुताबिक, सोमवार दोपहर वह बाइक पर तहसील से स्टांप लेने कलक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी जा रहा था। उसके पास बैग में पांच लाख रुपये थे। विवेकानंदनगर रोड पर जैन मंदिर के सामने पीछे से काले रंग की बिना नंबर की बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवा ली। दोनों हेलमेट लगाए हुए थे। पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल उसके पेट में लगाकर बैग छीन लिया।

बैग लूटकर बदमाश नासिरपुर फाटक की तरफ भागे। रजनीश ने उनके पीछे अपनी बाइक दौड़ा दी। नासिरपुर फाटक पर जाम लगा हुआ था। दो कारों के बीच से निकलने में बदमाशों की बाइक फंस गई। इस दौरान रजनीश वहां पहुंचा और बदमाशों से भिड़ गया। एक ने उस पर फायर भी किया। तभी रजनीश ने लुटेरे से बैग और पिस्टल दोनों छीन लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+