चिदंबरम ने लिया मुंबई की सुरक्षा स्थिति का जायजा

उन्होंने बताया कि इस बैठक में मुंबई की सुरक्षा को मजबूत करने समेत आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा की गई। चिदंबरम को सीसीटीवी नेटवर्क का अध्ययन करने के लिये हाल ही में राज्य सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधमंडल के लंदन जाने के बारे में बताया गया। वहीं दूसरी तरफ पृथ्वीराज चव्हाण ने अगले वर्ष के शुरू में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित निकाय चुनावों के मद्देनजर बृहन्नगर में राजनीतिक स्थिति पर आज शहर के सांसदों और विधायकों के साथ अलग अलग बैठकें करके प्रतिक्रिया ली।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि चव्हाण ने शहर और चुनाव क्षेत्रा के आधार पर विकास के मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने साथ ही चुनावों के लिए राकांपा के साथ गठबंधन पर भी चर्चा की। बहुसंख्यक सांसदों और विधायकों का मत था कि राकांपा अथवा सपा के साथ गठबंधन अनावश्यक है और कांग्रेस यह चुनाव अपने बल पर लड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications