संजीव भट्ट की गिरफ्तारी से अन्ना के निशाने पर मोदी

भट्ट को शुक्रवार के दिन पुलिस कांस्टेबल केडी पंत द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। कांस्टेबल ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि गोधरा ट्रेन नरसंहार के बाद 27 फरवरी 2002 को मोदी द्वारा बुलाई गई एक बैठक के संदर्भ में मुझसे हलफनामे पर दस्तखत कराने के लिए भट्ट उसे डरा धमका रहे हैं। इस मामले के बाद भट्ट को गिरफ्तार कर लिया गया था।
जेल में बंद संजीव भट्ट के मामले पर आज कोर्ट सुनवाई करेगा। इससे पहले उनकी पत्नी श्वेता भट्टे ने भी गृहमंत्री पी चिदंबरम को चिट्ठी लिखकर अपने पति की जान को खतरे के बारे में अवगत कराया था। कोर्ट ने इस मामले में गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है कि संजीव भट्ट को किस तरीके से गिरफ्तार किया गया है। संजीव भट्ट पर न्यायालय में मुकदमा चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications