पाकिस्तानी चित्रकार ने खून से बनाई गांधी की तस्वीर

मुझे पता है कि महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे। मेरा अपने खून से उनकी पेंटिंग बनानकर बापू को श्रद्धांजलि देने का मकसद सिर्फ इतना संदेश देना है कि दोनों देशों के लोग अब सीमा पर खून बहाना बंद करें।" गौरतलब है कि वासील एक मशहूर पेंटर हैं और उन्हें "पेंटर बाबू" के नाम से जाना जाता है। वासील ने 2009 में अपने खून से गांधी जी की यह पेंटिंग तैयार की थी।
पाक पेंटर ने बताया कि "मेरे दिमाग में महात्मा गांधी की छवि काफी पहले से ही थी। मैं उस आकृति को कैनवास पर उतारना चाहता था।" वासील ने गांधी जी के अलावा पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और दक्षिण अफ्रीका के नोबेल पुरस्कार विजेता पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मल्डेला की पेंटिंग भी खून से बनाई है। वासील ने गांधी जी ब्लड पेंटिंग को राजघाट पर उनकी पौत्री तारा गांधी को भेंट की।












Click it and Unblock the Notifications