माया सरकार में 10 से अधिक मंत्री अपराधी: अखिलेश यादव

akhilesh yadav
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर मायावती पर वार करते हुए कहा कि वो राजनीतिक लाभ लेने के लिए अपराधियों का समर्थन कर रही हैं। एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में मायावती पर आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल के 10 से अधिक मंत्रियों के अपराधियों से घनिष्ठ संबंध हैं।

उन्होंने कहा कि मायावती ने अपने शासनकाल के दौरान किसानों की कीमत पर पैसा बनाने के लिए सहायक भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नये जिलो के गठन का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ प्राप्त करना है। सपा के पूर्व नेता अमर सिंह के बारे में पूछे गए एक प्रश्‍न का उत्तर देते हुए यादव ने कहा कि उनकी पार्टी अमर सिंह का समर्थन करेगी क्योंकि नोट के बदले वोट घोटाले में वह लाभार्थी नहीं थे।

वही पुनिया ने भी माया सरकार के बारे में कहा कि इस सरकार का कायदे कानून में विश्वास नहीं रह गया है। यह सरकार संवैधानिक संस्थाओं की कद्र नहीं कर रही है। यह मर्यादाविहीन सरकार है। उधर मायावती सरकार ने भट्टा पारसौल मामले को लेकर एनएचआरसी की जांच रिपोर्ट पर जवाब भी अब तक नहीं दिया है जबकि इसकी समयसीमा को बीते एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है।

खैर अखिलेश यादव का यह वार एक राजनीतिक प्रहार के समान है, जिसमें अपराध को मुद्दा बनाया गया है, लेकिन सपा को यह नहीं भूलना चाहिये कि उनकी पार्टी में भी कुछ नेता ऐसे हैं, जिन पर क्रिमिनल केस चल रहे हैं। जब तक सपा के नेता आपराधिक मुकदमों से बरी नहीं हो जाते, तबतक मुलायम या अखिलेश किसी को भी दूसरों पर अंगुली उठाने से आगामी चुनाव में कोई फायदा नहीं मिलने वाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+