हथियारबंद लुटेरों ने बंधक बनाकर की लाखों की लूट

लूटपाट का शिकार हुए ज्वेलर प्रहलाद सोनी ने सारे घटनाक्रम पर कहा कि घर के नीचे ही उनकी दुकान है। सुबह के छह बजे होंगे कि किसी ने दरवाजे की घंटी बजाई। उनकी पत्नी इंदू ने जैसे ही दरवाजा खोला, हाथों में पिस्टल लिए तीन बदमाश घर में घुस आए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद बदमाश उन्हें व उनकी पत्नी इंदू और परिवार के अन्य सदस्यों को ऊपर वाले कमरे में ले गए। बदमाशों ने उनसे घर में रखी नकदी व जेवरात के बारे में पूछा और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
बदमाशों ने घर में रखा लगभग साढ़े तीन किलो सोना व 9 लाख रुपए की नकदी लूटकर बैग में भरी और फिर पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर भाग निकले। इसके बाद प्रहलाद ने सेलफोन से घटना की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी तो उन लोगों ने घर पहुंच कर उन्हें मुक्त कराया। घटना की जानकारी जैसे ही बाजार के व्यापारियों तक पहुंची तो बड़ी संख्या में दुकानदार प्रहलाद के घर पर पहुंच गए।
वारदात से गुस्साए दुकानदारों ने बाजार बंद रखने का एलान कर दिया तथा मोती चौक पर का काफी देर तक धरने पर बैठे रहे, पुलिस के मुताबिक इस मामले में प्रहलाद की शिकायत पर बास सिताबराय निवासी बसंती व भजन का बाग निवासी रोहित सहित एक अन्य के खिलाफ शहर थाने में लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications