मध्य प्रदेश: बारूदी विस्फोट में आठ मरे, 4 घायल

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बाद लगभग 3 बजे एग्रो ऑफिस के नजदीक स्थित कुचबंदयाना मोहल्ले में कुन्नू कुचबंदिया के घर में रखे बारूद में तेज विस्फोट हुआ, जिसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। विस्फोट से मरने वालों में बृजेन्द्र, राजपाल, सोनू ठुटऊआ, अरुण, लाली, छाया, मनीषा एवं एक अन्य शामिल हैं। घायलों में राजा, मीरा, देवा, मनीषा शामिल हैं। घायल बच्चों को ग्वालियर मेडिकल कालेज भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जिले के कई आला अफसर मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ले में रहने वाले बच्चों ने बताया कि कन्नू कुचबंदिया के मकान में विस्फोट हुआ है लेकिन पिछले कुछ दिनों से कन्नू और उसकी पत्नी मजदूरी करने बाहर गए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications