हरियाणा: ऑनर किलिंग रोकने का प्रस्ताव लाएगी खाप

इस देशौरी कारज में ऑनर किलिंग व भ्रूण हत्या से संबंधित एक प्रस्ताव लाया जाएगा। झज्जर 360 खाप के प्रधान दफेदार जिले सिंह धनखड़, सर्वखाप पंचायत के को-ऑर्डिनेटर ओमप्रकाश धनखड़ और सचिव झज्जर 360 खाप वीरेंद्र सिंह कादियान ने बताया कि देशौरी कारज में जो प्रस्ताव लाया जाएगा उसकी जिम्मेवारी जाट नेता कमांडेंट हवा सिंह सांगवान को सौंपी गई है। इसके अलावा 101 सदस्यीय या 151 सदस्यीय खाप कमेटी बनाई जाएगी जो मुख्यमंत्रियों, एवं केंद्रीय कानून मंत्री, समाज कल्याण मंत्री, गृहमंत्री, व अन्य राजनेताओं को ज्ञापन सौंपेगी।
इसकी जिम्मेवारी गठवाला खाप के प्रधान दादा बलजीत सिंह व हुड्डा खाप के कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट रामकरण हुड्डा को सौंपी गई है। इसके बाद भी सरकार हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव करके मूल परंपराओं व पहचान को सुरक्षित रखने में आना कानी करती है तो मार्च माह में एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह कारज श्रीराम यादव हरिओम यादव, विजय व बबलू द्वारा अपनी नानी भगवानी देवी की स्मृति में किया जा रहा है। इस मौके पर राव इंद्रजीत मूर्ति की स्थापना करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications