यूपीए पर भड़की भाजपा, मोदी की नाराजगी पर दी सफाई

Nitin_Gadkari
नई दिल्ली। अब से थोड़ी देर पहले भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के बाद भाजपा की प्रेसवार्ता हुई जिसमें भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन गडकरी के भाषण के मुख्य अंश को मीडिया के सामने रखा। इस भाषण में एक साथ कई मु्द्दों पर बात हुई । सबसे पहले रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज भाजपा की कार्यकारिणी बैठक हो रही है जिसमें रथयात्रा से जुड़े मसलों पर बात हुई है। ये रथयात्रा देश में लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करने के लिए हो रही है।

मोदी का मीटिंग में शामिल ना होने पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वो नवरात्र में उपवास रखते हैं, इस दौरान वो कहीं आना-जाना पसंद नहीं करते हैं इसलिए वो नहीं आये। पीएम की कुर्सी पर प्रसाद ने कहा कि ये तो पार्टी तय करेगी कि क्या होगा, क्या नहीं। मोदी रथयात्रा से बिल्कुल भी नाराज नहीं है।

भाजपा के अंदर मोदी और आडवाणी के बीच में कोई मतभेद नहीं है। रविशंकर प्रसाद है कि मीडिया में आ रही खबरें बेबुनियाद है। रविशंकर प्रसाद ने यूपीए पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की स्थिति बहुत खराब है। देश गर्त में जा रहा है जिसके पीछे कारण यूपीए सरकार है। जब राजा ने घोटाला किया तो वे जेल चले गये, वहीं सरकार चिंदबरम को बचाने में जुटी है। उनके लिए कानून अलग क्यों हैं?

साथ ही यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने कहा भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। चाहे वो हारे या जीते, लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस से किसी भी तरह का सांठ-गांठ नहीं करेगी। उसे जनता का फैसला मंजूर होगा। अगर उसे जनाधार नहीं मिलता है तो ना सही उसे विपक्ष में बैठना मंजूर होगा। भाजपा ने अलग तेलंगाना राज्‍य का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार इस मामले में बिल्कुल भी सजग नहीं है। उन्होंने इल्जाम लगाया कि सरकार चाहती ही नहीं कि तेलंगना बनें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+