मोदी नाराज नहीं तो बीजेपी बैठक में क्यों नहीं आ रहे?

लेकिन राजनीति के पुरोधाओं का कहना है कि ऐसा मोदी अपनी नाराजगी के चलते कर रहे हैं। उन्हें आडवाणी की रथयात्रा का प्रकरण समझ में नहीं आ रहा है। आखिर आडवाणी अपनी रथ यात्रा से साबित क्या करना चाहते हैं। लेकिन जो भी हो पार्टी अपने आंतरिक कलह को उजागर नहीं करना चाहती है। लेकिन मुद्दा यही है कि आडवाणी और मोदी दोनों को ही पीएम की कुर्सी ही दिखायी दे रही है वो भी तब जब ये ही तय नहीं कि भाजपा सत्ता में वापस आयेगी या नहीं।
वैसे आपको बता दें मोदी की नाराजगी एक वजह ये भी हो सकती है कि आडवाणी की रथयात्रा का श्रीगणेश मोदी के धुर विरोधी नीतीश कुमार की धरती बिहार से हो रहा है। कहते भी है कि जब किसी को जलाने का इरादा हो तो उसके धुरविरोधी से हाथ मिला लेना चाहिए और आडवाणी ने शायद वो ही किया है। खैर आपको बता दें कि आडवाणी की रथयात्रा को भाजपा और आरएसएस की ओर हरी झंडी मिल गयी है। ये रथयात्रा 11 अक्टूबर से शुरू होगी। और बिहार से चलकर 18 राज्यों से होकर गुजरेगी।












Click it and Unblock the Notifications