चिदंबरम और प्रणब के बीच ऑल इज वेल

गुरूवार देर शाम वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और गृह मंत्री पी चिदंबरम मीडिया के सामने मुखातिब हुए जिसमें प्रणब ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वित्त मंत्रालय के नोट में उनके विचार नहीं थे और उनके और गृहमंत्री के बीच में कोई परेशानी और मतभेद नहीं है, वहीं चिंदबरम ने भी कहा कि वो प्रणब के बयान और व्यवहार दोनों से संतुष्ट है।
जिस पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया आयी है। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मुखर्जी के बयान से सहमत होने और मामले को खत्म करने का ऐलान करने वाले आखिर चिदंबरम है कौन? भाजपा ने चिदंबरम की बर्खास्तगी की मांग दोहराते हुए कहा कि 2जी आवंटन मामले में चिदंबरम एक आरोपी है और उनके खिलाफ सीबीआई जांच होनी चाहिए।
वहीं इस बीच चिदंबरम के लिए फौरी राहत के रूप में एक खबर ये भी आयी कि सुप्रीमकोर्ट में स्वामी की याचिका पर चिंदबरम पर चल रही सुनवाई को 10 अक्टूबर तक टाल दिया गया है। कोर्ट ने ये फैसला आगामी महीने में आने वाले त्योहारों के मद्देनजर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications