अपनी बारी के इंतजार में बृजलाल

Uttar Pradesh IPS officer Brij Lal
लखनऊ। बस एक दिन और प्रदेश में नये डीजीपी के चयन का समय आ जाएगा। वर्तमान पुलिस महानिदेशक आर. के. तिवारी 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। सवाल यह है कि उनके बाद पुलिस मुखिया के पद पर कौन बैठेगा। फिलहाल विशेष पुलिस महानिदेशक व मुख्यमंत्री मायावती के करीबी बृजलाल लम्बे अर्से से कुर्सी के इंतजार में हैं। संभावना जतायी भी जा रही है कि उन्हें अब और इंतजार नहीं करना होगा लेकिन एके गुप्ता और वीके सिंह बृजलाल से वरिष्ठi हैं ऐसे में यदि मायावती बृजलाल को डीजीपी की कुर्सी देती हैं तो वरिष्ठiता का उल्लंघन करना होगा।

उत्तर प्रदेश को अगले महीने नया पुलिस महानिदेशक मिलेगा क्योंकि वर्तमान कार्यकारी पुलिस महानिदेशक 30 को अवकाश प्राप्त कर रहे हैं। राज्य में आगामी फरवरी में संभावित विधानसभा चुनाव को देखते हुये भारतीय पुलिस सेवा के 1977 बैच के अधिकारी बृजलाल को नया पुलिस महानिदेशक माना जा रहा है। कहा जाता है कि बृजलाल मुख्यमंत्री मायावती के पसंदीदा पुलिस अधिकारी हैं जिस कारण उन्हें डीजीपी की कुर्सी इनाम में मिल सकती है। गत 31 अगस्त को तत्कालीन पुलिस महानिदेशक करमवीर सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद आरके तिवारी को इस पद का अस्थायी कार्यभार दिया गया था, लेकिन वह भी 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

राज्य में पुलिस महानिदेशक के दस पद हैं। करमवीर सिंह और आर.एस. ढिल्लों के अवकाश ग्रहण करने के बाद दो पद खाली हैं। इन्हीं दो पदों में से एक पर बृजलाल की नियुक्ति की बात चल रही है। बृजलाल के कुछ करीबी अधिकारी भी इस काम में जुटे हैं लेकिन कुछ विरोधी भी हैं जो यह कह रहे हैं कि बृजलाल से वरिष्ठ श्री ए.के. गुप्ता और वी.के सिंह को पहले नियुक्ति दी जाए।

बृजलाल के विरोधियों के पास उनके खिलाफ ताजा मुददा गाजियाबाद का है जिसमें उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था। कुछ दिन पूर्व कोर्ट सरकार से यह भी सवाल कर चुकी है कि आखिर बृजलाल के खिलाफ दर्ज मुकदमें में क्या कार्रवाई की गयी है। फिलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन डीजीपी बनने का समय नजदीक आ गया है। अब मायावती को तय करना होगा कि वह कुर्सी किसे दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+